व्यायाम कब ,कैसे और क्यों करें ? The Right Way to Work Out

Last Updated on July 4, 2021 by admin

यदि आप व्यायाम के लिए समय नहीं निकालेंगे तो आपको बीमारियों के लिए समय निकालना पड़ेगा। – एडवर्ड स्मिथ स्टेनले व्यायाम हमारे स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण अंग है। व्यायाम कैसा हो, कितना हो और कब हो, इसका ज्ञान होना भी परम् आवश्यक है।

व्यायाम करने का सही तरीका और नियम :

1. चलना सबसे बेहतरीन व्यायाम है, इससे अच्छा कोई भी व्यायाम नहीं हो सकता। लगभग 100 प्रतिशत् बीमारियों में चलने से रोगियों को लाभ प्राप्त होता है।

2. वास्तविक व्यायाम वह है जिसमें किसी भी उपरण जैसे- डम्बल्स या मशीनों की आवश्यकता न पड़े क्योंकि कोई भी जानवर बिना किसी उपकरण के प्राकृतिक व्यायाम एवं दिनचर्या से ही स्वयं को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाकर रखता है।

3. छोटे बच्चे एवं शिशु अपने शरीर को विभिन्न प्रकार की क्रियाओं जैसे- हाथ-पैरों को चलाना, उन्हें पटकना, दौड़ना, घुटने-घुटने चलना, स्ट्रेचिंग करना, दिल खोलकर हँसना, दिल खोलकर रोना आदि से स्वस्थ रखते हैं तो क्यों न हम भी उन्हीं से कुछ सीखकर स्वस्थ रहने की कला विकसित करें।

4. किसी खुले मैदान में चलना, घर में ट्रेडमिल पर चलने से ज्यादा लाभदायक है क्योंकि मैदान या बगीचे में चलने से हमें निरंतर स्वच्छ एवं प्राकृतिक वातावरण मिलता है।

5. भरे पेट व्यायाम करने से दिल पर दोहरा काम का दबाव पड़ता है और कई लोगों को हृदयाघात (HeartAttack) भी हो सकता है।

6. शाम या रात्रि के समय व्यायाम न करें क्योंकि यह शरीर के लिए हानिकारक है। इस समय शरीर थका हुआ होता है तथा उसे आराम चाहिए होता है। पूरी मानव सभ्यता में कहीं भी हमें रात के समय व्यायाम करने की सलाह का प्रमाण नहीं मिलता।

7. व्यायाम के फौरन बाद ठण्डे पानी का सेवन न करें और न ही तुरंत स्नान करें क्योंकि इससे शरीर के तापमान का संतुलन एकदम बिगड़ जाता है।

8. व्यायाम करने से पहले मल एवं मूत्र का विसर्जन करना अत्यंत आवश्यक है। पुरुषों को चाहिए कि वे बिना लंगोट अथवा गार्ड के व्यायाम न करें, हाँ हल्के-फुल्के व्यायाम किए जा सकते हैं।

9. यदि आप योग करना चाहते हैं, तो व्यायाम के फौरन बाद योग शुरू न करें। कम से कम बीस मिनट आराम के बाद ही योग करें क्योंकि योग में सांसों को नियंत्रित करना पड़ता हैऔर व्यायाम के बाद आपको गहरी सांसों की आवश्यकता पड़ती है।

10. व्यायाम करने से आप सदा युवा रहेंगे, क्योंकि ऑस्कर विल्डे ने कहा था “ मैं पुनः युवा होने के लिए कुछ भी कर सकता हूँ, लेकिन बस व्यायाम और सुबह जल्दी उठने को छोड़कर। ” इसका तात्पर्य है कि व्यायाम और सुबह जल्दी उठने से व्यक्ति को चिर यौवन प्राप्त होता है।

11. व्यायाम का कार्य है : मजबूत मांसपेशियाँ, लचीले जोड़ और स्वस्थ नसों का निर्माण करना, इसलिए आप व्यायाम ऐसे करें जिससे कि मांसपेशियाँ मजबूत हों, सभी जोड़ गतिशील हों और व्यायाम से नसों पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न हो।

12. आजकल युवाओं में एक्सरसाइज़ का बड़ा क्रेज़ है, एक दीवानापन है। लेकिन एक्सरसाइज़ का यह दीवानापन स्वस्थ रहने के लिए नहीं है। उनका यह दीवानापन बदन को दिखावटी बनाने के लिए है। इसके लिए वे ऊटपटांग कसरतें करते हैं, जिससे उनकी मांसपेशियाँ अत्यंत कठोर हो जाती हैं, जो कि उनके आसपास से गुजरने वाली रक्त नलिकाओं एवं तंत्रिकाओं पर दबाव डालती हैं। इस दबाव के कारण उन अंगों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, जिनका कि वे पोषण करती हैं इसलिए हमेशा याद रखें व्यायाम या कसरत स्वस्थ रहने के लिए करें, दिखावे के लिए नहीं।

( और पढ़ेव्यायाम करने के 15 बड़े फायदे )

Share to...