खरबूजा खाने के 18 जबरदस्त फायदे : Health Benefits of Muskmelon in Hindi

Last Updated on April 3, 2024 by admin

खरबूजा : Muskmelon in Hindi

खास तौर से गर्मी में आने वाला खरबूजा, रसीले और पानी की पूर्ति करने वाले फलों में विशेष स्थान रखता है। यह सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। खरबूजे में 95 प्रतिशत पानी के साथ भरपूर मात्र में विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं।स्वाद में तो यह मजेदार है ही, स्वास्थ्य के लिए भी इसके फायदे लाजवाब हैं। जानिए इसके फायदे.

खरबूजा खाने के सेहतमंद फायदे और उपयोग : Kharbuja Khane ke Fayde in Hindi

1. शरीर की कमजोरी (Body weakness) : खरबूजा 250 ग्राम की मात्रा में खाकर ऊपर से एक किलो पानी का शर्बत बनाकर पीने से शरीर शक्तिशाली बनता है।

2. गर्दन में दर्द (Pain in the neck) : खरबूजे के पत्ते को गर्म करके उस पर थोड़ा सा तेल लगा कर गर्दन पर लपेटकर ऊपर से पट्टी बांधने से गर्दन का दर्द दूर होता है।

3. आंखों के रोग (Eye disease) : खरबूजे में विटामिन A बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही, इसमें बीटा-केरोटीन(beta-Carotene) भी पर्याप्त मात्र में पाया जाता है। इसीलिए इसके नियमित सेवन से आंखें स्वस्थ रहती हैं और आंखों से जुड़ा कोई भी रोग परेशान नहीं करता है।

4. तनाव से मुक्ति (Tension) : खरबूजे में काफी मात्रा में पोटैशियम(Potassium) मौजूद होता है। पोटेशियम हमारे दिल को सामान्य रूप से धड़कने में मदद करता है, जिससे मस्तिष्क में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

5. डायबिटीज में फायदेमंद (Beneficial in diabetes) : डायबिटीज के रोगियों के लिए खरबूजा बहुत फायदेमंद होता है। माना जाता है कि जो डायबिटीज रोगी गर्मी में रोज एक गिलास खरबूजे का जूस लेते हैं, उनका कोलेस्ट्राल हमेशा कंट्रोल में रहता है।

6. पथरी :

  • खरबूजा की जड़ को ठंडे पानी के साथ पीसकर 7 दिनों तक नियमित सुबह के समय पीने से पथरी (Kidney stone )गलकर निकल जाती है।
  • 1 चम्मच खरबूजे का छीला हुआ बीज(kharbuje ke beej), 15 दाने बड़ी इलायची तथा 2 चम्मच मिश्री के साथ पीस लें और इसे 1 कप पानी में मिलाकर प्रति-दिन सुबह-शाम पीएं। इससे गुर्दे की पथरी गल जाती है।

7. बेचैनी व अधिक प्यास लगना : अधिक प्यास लगने या बेचैनी महसूस होने पर हम खरबूजे की मींगी व मिश्री मिलाकर पी सकते हैं इससे बेचैनी व प्यास में तुरंत लाभ होता है |

8. गैस्ट्रिक (Gastric) : खरबूजे का रस (Kharbuja Juice)निकालकर खाली पेट पीने से गैस्ट्रिक रोग समाप्त होता है।

9. मोटापा (Fatness) : अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं.. तो खरबूजा आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी होता है। इसके अलावा इसमें शर्करा की मात्रा भी कम होती है जो आपका वजन बढ़ने से रोकता है।

10. आग से जल जाना (Fire burning): खरबूजे के बीज को पीसकर सिर पर लगाने और शरीर पर मालिश करने से आग की जलन दूर होती है।

11. सिर का दर्द (Headache) : खरबूजे के बीजों को गाय के घी व मिश्री में मिला लें और इसे बर्फी की तरह जमाकर सुबह-शाम लगभग 50-50 ग्राम की मात्रा में सेवन करें। इसके बाद गाय के दूध में गाय का घी मिलाकर पीएं। इससे सिर का दर्द ठीक होता है।

12. कब्ज (Constipation) : कब्ज से परेशान रोगी को पक्का खरबूजा खाना चाहिए। इससे कब्ज नष्ट होती है।

13. गुर्दे का रोग (Kidney disease) : खरबूजे के बीजों को छीलकर पीस लें और पानी में मिलाकर हल्का गर्म करके पीएं। इसका प्रयोग कुछ दिनों तक करने से गुर्दों (Kidney)का रोग ठीक हो जाता है।

14. जिगर का रोग (Liver disease) : यकृत की सूजन दूर करने में खरबूजा का सेवन बहुत है लाभकारी है ।

15. शरीर की गर्मी : गर्मी के दिनों में शरीर एवं पेट में गर्मी बढ़ने की समस्या एक आम बात है। इससे बचने के लिए खरबूजा बेहतरीन तरीका है। यह हमारे शरीर व पेट में गर्मी बढ़ने से रोकेगा और गर्मी के दुष्प्रभावों से भी आपको बचाएगा।

16. रक्तपित्त : खरबूजे के बीजों को कूटकर पानी में 12 घंटे तक भिगोएं और फिर इसमें सौंफ की जड़, कासनी की जड़ व मिश्री मिलाकर शर्बत बना लें। इस शर्बत का सेवन करने से रक्तपित्त का रोग ठीक होता है।

17. लू लगना : लू लगने पर रोगी इसके बीजों को पीसकर सिर या शरीर पर लेप करे |रोग से सीघ्र लाभ मिलता है |

18. मूत्रकृच्छ्र (पेशाब करने में परेशानी) : Kidney stoneको खाने से मूत्रकृच्छ रोग ठीक होता है।

विशेष : खरबूजा खाने के बाद तुरंत आपको दूध नही पीना चाहिए |

(अस्वीकरण : दवा ,उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)

Leave a Comment

Share to...